Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप के लिए जनेकृविवि ने किया जागरूकता कार्यक्रम

15 दिसम्बर 2022, जबलपुर । कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप के लिए जनेकृविवि ने किया जागरूकता कार्यक्रम – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की सद्प्रेरणा से सतत् नये नवाचार की ओर विश्वविद्यालय कार्य कर रहा है। इसी दिशा में  जवाहर-राबी एवं इंस्टीट्यूट एग्रीकल्चर एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट के अंतर्गत शासकीय होमसाइंस कॉलेज जबलपुर के द्वारा विश्व बैंक परियोजना के अंतर्गत छात्राओं में ज्ञान, कौशल में वृद्धि करने, लघु उद्योग, मधुमक्खी पालन व्यवसाय, खाद्य उत्पादन एवं कृषि के क्षेत्र से जुड़े अनेकानेक स्टार्टअप हेतु प्रशिक्षण में सैद्धांतिक व व्यावहारिक शिक्षा प्रदान की गई।

आई.बी.एम. के संचालक डॉ. मोनी थॉमस ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं में एग्रीकल्चर के क्षेत्र में नवाचार के माध्यम से नये-नये स्टार्टअप प्रारंभ कर, स्वरोजगार की दिशा में ज्ञान व कार्यकौशल को बढ़ाना है, ताकि हमारे युवा छात्र-छात्राएं आगे आकर बेहतर लाभ प्राप्त कर सकेंगे। स्टार्टअप हेतु महत्वपूर्ण कार्ययोजना कैसे तैयार करें एवं स्टेप वाइ स्टेप जानकारी श्री दीपक पाल एवं श्रीमती लवीना शर्मा द्वारा प्रदान की गई।

इस स्टार्टअप जागरूकता अभियान व प्रशिक्षण कार्यक्रम में होमसाइंस कॉलेज के जूलॉजी एवं बायोटेक्नालॉजी विभाग की आचार्या एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रीना सोलंकी, डॉ. साधना केशरवानी प्रोफेसर, डॉ. रश्मि पटेल, असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. नीतू सोनी, डॉ. अनुज शुक्ला, डॉ. वर्षा जैन, डॉ. नमृता श्रीवास्तव, डॉ. त्रिलोत्मा चौधरी, अमृता सिंह, डॉ. अजेन्द्रा द्विवेदी, श्रृद्धा कापरे आदि की उपस्थिति रही।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: स्वाईल हेल्थ कार्ड के आधार पर ही फर्टिलाइजर डालें

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें