झाबुआ: असामयिक वर्षा से प्रभावित हुई फसल का किया अवलोकन
06 फरवरी 2026, झाबुआ: झाबुआ: असामयिक वर्षा से प्रभावित हुई फसल का किया अवलोकन – उप संचालक कृषि ,झाबुआ ने बताया कि बीते दिनों हुई असामयिक वर्षा से पेटलावद विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में रबी मौसम की फसलें प्रभावित होने की सूचना प्राप्त होते ही झाबुआ जिला कलेक्टर नेहा मीना द्वारा प्रदत्त निर्देश के पालन में जिला स्तर से उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला झाबुआ श्री एन.एस. रावत, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री बहादुर सिंह चौहान, सहायक संचालक कृषि एस.एस. रावत, फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि श्री रूपाल शुक्ला तथा पेटलावद विकासखण्ड के तहसीलदार श्री अनिल बघेल, नायब तहसीलदार श्री विजेन्द्र कटारे इत्यादि के द्वारा संयुक्त रूप से प्रभावित फसल का अवलोकन किया गया।
उप संचालक कृषि ने बताया कि विकासखण्ड पेटलावद के ग्राम बोलासा का भ्रमण कर कृषक श्री देवीलाल पिता कालुराम, हेमराज पिता कालुराम, मनोहरलाल पिता किशनलाल, रामेश्वर पिता नाथू कलजी पिता कलिया, लालजी पिता गलिया, मोतीलाल पिता किशन, गेन्दालाल पिता प्रेमचंद, जगदीश पिता भीमाजी, आशाराम पिता भीमाजी, महेश पिता भीमाजी, लक्ष्मण पिता भीमाजी, रामजी पिता भीमाजी ग्राम काना कुआ के कृषक श्री नरेंद्र दास बैरागी, मांगीलाल पिता मोतीलाल व ग्राम गरवाखेडी के कृषक श्री भंवरलाल पिता पुंजाजी पटेल तथा बनी के कृषक श्री राधेश्याम पिता डुंगाजी के खेतों में गेहूं की खड़ी फसल जो तेज हवा व ओलावृष्टि से कही कही, पेचेस में प्रभावित देखी गई।
फसल अवलोकन के दौरान मौके पर उपस्थित कृषकों को बताया गया है कि गठित सर्वे दल द्वारा प्रभावित फसलों का निरंतर सर्वे कार्य प्रचलित है। प्रभावित फसलों का सर्वे कार्य पूर्ण होने के उपरांत ही प्रभावित फसल क्षति के आकलन के आधार पर आगामी कार्यवाही संभावित है।इस दौरान पटवारी श्री मनोहर डावर, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री एम.एस.मुवेल एवं मैदानी कृषि विस्तार अधिकारी श्री तारसिंह मुणिया, अमरसिंह हटीला, बलवंत मावी, छगन भाबर, प्रकाश देवल भी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

