राज्य कृषि समाचार (State News)

झाबुआ : चना फसल का पंजीयन 20 फरवरी से 16 मार्च तक  

25 फरवरी 2026, झाबुआ झाबुआ : चना फसल का पंजीयन 20 फरवरी से 16 मार्च तक –  ई-उपार्जन पोर्टल पर रबी मौसम 2025-26 में चना फसल का 20 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक अपने नजदीकी पंजीयन केंद्र पर पंजीयन कराकर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लेवें। किसान भाई चना फसल का पंजीयन ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत में स्थापित सुविधा केन्द्रों, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्रों तथा सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्था द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र एवं एम.पी. किसान एप आदि पर पंजीयन की निशुल्क व्यवस्था है, तथा एम. पी. ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस कियोस्क लोक सेवा केन्द्र पर एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे आदि पर सः शुल्क पंजीयन व्यवस्था है।

पंजीयनः– चना फसल का पंजीयन भी गेहूं फसल के निर्धारित पंजीयन केंद्रों पर किया जा सकेगा जिले के निर्धारित 18 पंजीयन केंद्रों पर कार्यालयीन समय में ई-उपार्जन पोर्टल पर निःशुल्क पंजीयन करवा सकते है। किसान के विगत वर्ष के पंजीयन में उल्लेखित आधार नंबर, बैंक खाता, मोबाइल नंबर में किसी प्रकार के परिवर्तन/संशोधन की आवश्यकता होने पर संबंधित दस्तावेज प्रमाण स्वरूप (जिनको देखकर पंजीयन किया जा सके) पंजीयन केन्द्र पर लाना होगे। जिन किसानों द्वारा विगत रबी एवं खरीफ में पंजीयन नहीं कराया गया था एवं ई-उपार्जन पोर्टल पर उनका डाटाबेस उपलब्ध नहीं है, ऐसे किसानों को समिति स्तर पर पंजीयन हेतु आधार नंबर, बैंक खाता नंबर, मोबाइल नंबर एवं निर्धारित प्रारूप में आवेदन पंजीयन केन्द्र पर उपलब्ध कराना होगा। गिरदावरी किसान एप से पंजीयन के समय किसान की बैंक की पासबुक (प्रथम पृष्ठ जिसमें बैंक खाते का विवरण हो) को स्कैन कर अपलोड करना होगा। सिकमी धारी कृषक एवं वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल समिति स्तर पर होगी उपलब्ध होगी। वनाधिकारी पट्टाधारी/सिकमीदार किसानों को वन पट्टा एवं सिकमी अनुबंध की प्रति उपलब्ध कराना होगी। पंजीयन हेतु कृषक का एक ही बैंक खाता पर्याप्त है, दूसरे बैंक खाते की आवश्यकता नहीं है।

यदि कोई कृषक निर्धारित अंतिम 16 मार्च 2026 तक पंजीयन नहीं करवाया तो शासन की उपार्जन व अन्य योजनाओं के लाभ से वंचित रह जायेंगे। कृषक बंधुओं से आग्रह है कि कृषक अपने पंजीयन हेतु वांछित समस्त दस्तावेजों तथा अपने मोबाईल के साथ पंजीयन केन्द्र आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था राणापुर, रजला, पारा, कालीदेवी, झाबुआ, कल्याणपुरा, पेटलावद, रायपुरिया, बामनिया, झकनावदा, सारंगी, करवड़, नौगावा, मठमठ और बोलासा तथा सहकारी विपणन संस्था मर्या. मेघनगर, थांदला, पेटलावद जिला झाबुआ पर तत्काल पहुँचकर पंजीयन करावें। पंजीयन हेतु जिले में 18 निर्धारित पंजीयन केन्द्रों में संपर्क कर पंजीयन करा सकते है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements