Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

झाबुआ जिला पशु आगमन के प्रतिबंधक आदेश से मुक्त  

22 दिसम्बर 2022, झाबुआ: झाबुआ जिला पशु आगमन के प्रतिबंधक आदेश से मुक्त – वर्तमान में झाबुआ जिले के पशुओं में लम्बी रोग का प्रकोप नियंत्रण में होकर दिनांक 10 नवंबर 2022 से जिले में कोई भी पशुओं में नया संक्रमण देखने में नहीं मिला है। अतः प्रतिबंध के उक्त आदेश को निरस्त कर जिले में प्रतिबंधित पशुओं के हाट बाजार एवं आगमन से मुक्त किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि संचालनालय पशुपालन एवं डेयरी विभाग मध्य प्रदेश के भोपाल द्वारा 4 अगस्त 2022 को ग्राम गवसर विकास खण्ड रामापुर एवं ग्राम पिटोल विकासखण्ड झाबुआ तथा गुजरात राज्य राजस्थान राज्य के पशुओं में लम्पी चर्मरोग के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार द्वारा जारी एडवाईजरी के अनुसार रोग नियंत्रण के लिए पशुओं के आगमन एवं हाट बाजार पर प्रतिबंध लगाया गया था। जिसके अनुक्रम में जिले में लगने वाले समस्त पशुहाट बाजारों को 15 दिवस के लिये तथा राज्य एवं जिलों से पशु आगमन को प्रतिबंधित किये जाने हेतु प्रतिबंधक आदेश कार्यालय कलेक्टर द्वारा 21 अक्टूबर को जारी किया गया था।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें