राज्य कृषि समाचार (State News)

जशपुर: एग्रीस्टैक से डिजिटल हुआ किसान का भूमि रिकॉर्ड, खाद-बीज से लेकर योजनाओं का लाभ लेना आसान  

20 सितंबर 2026, जशपुर: जशपुर: एग्रीस्टैक से डिजिटल हुआ किसान का भूमि रिकॉर्ड, खाद-बीज से लेकर योजनाओं का लाभ लेना आसान  – छत्तीसगढ़ में एग्रीस्टैक और डीसीएस पहल से किसानों के भूमि और फसल संबंधी अभिलेख डिजिटल रूप से सुरक्षित एवं व्यवस्थित हो रहे हैं। इससे किसानों को भूमि और फसल की जानकारी प्राप्त करने के साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया में भी सुविधा मिल रही है। जशपुर जिले के दुलदुला तहसील के ग्राम सिरिमकेला वार्ड क्रमांक 09 निवासी किसान मनरखन पिता जुमन को भी इसका लाभ मिला है।

डिजिटल रिकॉर्ड से आसान हुई भूमि की जानकारी

किसान मनरखन ने बताया कि पहले भूमि की गिरदावरी और पंजीयन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में परेशानी होती थी। धान की गिरदावरी हुई है या नहीं और भूमि का कितना क्षेत्रफल पंजीकृत है, इसकी जानकारी के लिए भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। डीसीएस एवं एग्रीस्टैक से जुड़ने के बाद उनकी भूमि का डिजिटल रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इससे भूमि संबंधी दस्तावेज और अभिलेख सुरक्षित एवं व्यवस्थित हुए हैं। अब डिजिटल रिकॉर्ड के माध्यम से फसल और भूमि से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है।

खाद-बीज और योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा

मनरखन ने बताया कि डीसीएस एवं एग्रीस्टैक से जुड़ने के बाद कृषि, मत्स्य, पशुधन और राजस्व विभाग की पात्रतानुसार संचालित योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा हो रही है। खाद-बीज, कृषि यंत्र और पशुधन से संबंधित योजनाओं की प्रक्रियाओं में भी डिजिटल रिकॉर्ड उपयोगी साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि अब सीएससी सेंटर या ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे फसल एवं भूमि संबंधी जानकारी प्राप्त करना आसान हुआ है। डिजिटल रिकॉर्ड के कारण अपनी उपज, विशेषकर धान की बिक्री से संबंधित प्रक्रिया में भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

शासन के प्रति जताया आभार

मनरखन ने कहा कि डीसीएस एवं एग्रीस्टैक में भूमि का डिजिटल रिकॉर्ड दर्ज होने से उनके भूमि संबंधी दस्तावेज सुरक्षित हुए हैं और अपनी भूमि एवं फसल की जानकारी प्राप्त करना आसान हुआ है। उन्होंने कहा कि डिजिटल रिकॉर्ड के माध्यम से विभिन्न विभागों की शासकीय योजनाओं का पात्रतानुसार लाभ लेने में भी सुविधा मिलेगी। किसान ने इस डिजिटल व्यवस्था के लिए छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture