Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जागृति आजीविका एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारम्भ

09 अक्टूबर 2024, बड़वानी: जागृति आजीविका एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारम्भ –  बड़वानी  जिले के राजपुर विकासखण्ड में अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा वित्त पोषित ‘’मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति विशेष परियोजना‘’ अंतर्गत जागृति आजीविका एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट राजपुर यूनिट का शुभारम्भ मुख्यमंत्री म.प्र. शासन एवं केन्द्रीय मंत्री कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। साथ ही वेब कास्ट माध्यम से सीधा प्रसारण समस्त  समूह  सदस्यों को दिखाया गया।

 इस दौरान सहायक परियोजना प्रशासक लक्ष्मीकांत गुप्ता जनजातीय कार्य विभाग, जिला परियोजना प्रबंधक योगेश सिंह तिवारी आजीविका मिशन विभाग, इमागो संस्था के रिसर्च एसोसिएट चिन्मय पन्त, जिला प्रबंधक दीपक जोशी, विकासखण्ड प्रबंधक श्री गीतेश वाघे , टीआरआईएफ संस्था के कर्मचारी, जाग्रति सीएलएफ अध्यक्ष लक्ष्मी गोरे, सचिव सुधा बघेल सहित यूनिट का संचालन करने वाली समस्त समूह की दीदिया उपस्थित रही। उक्त कार्यक्रम के दोरान आजीविका मिशन अंतर्गत बैंकों द्वारा जिले के 55  समूहों  को 1 करोड़ 65 लाख रु सीसीएल का वितरण भी किया गया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com