Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर के किसान श्याम का खेती में नवाचार, जैविक खाद से उगा रहे पार्सले-पुदीना; मिल रहा बेहतर मुनाफा

23 सितंबर 2026, जबलपुर: जबलपुर के किसान श्याम का खेती में नवाचार, जैविक खाद से उगा रहे पार्सले-पुदीना; मिल रहा बेहतर मुनाफा – मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के विकासखंड जबलपुर के ग्राम नानाखेड़ा के प्रगतिशील किसान श्याम पटेल अपनी कड़ी मेहनत, नवाचार और राज्य शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन से उन्नत खेती को अपनाकर क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए एक मिसाल बन चुके हैं। वे पार्सले और पुदीने जैसी आधुनिक एवं लाभकारी सब्जियों की खेती कर रहे हैं और अपनी उपज को सीधे मंडी में खुद दुकान लगाकर बेचते हैं, जिससे उन्हें अपनी गुणवत्तापूर्ण सब्जियों के बेहतरीन दाम प्राप्त होते हैं।

रासायनिक उर्वरक की बजाय जैविक खाद पर जोर 

श्याम पटेल पारंपरिक खेती के साथ-साथ पूरी तरह से जैविक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। वे अपनी फसलों में रासायनिक खादों का बिल्कुल भी उपयोग नहीं करते हैं। खेत के लिए जैविक खाद की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने अपने खेत पर ही वर्मी कम्पोस्ट (केंचुआ खाद) का टांका तैयार किया है, जिसमें वे जैविक कचरे और अपशिष्ट पदार्थों से उच्च गुणवत्ता वाली खाद बनाकर अपनी फसलों में उपयोग करते हैं।

घरेलू और प्राकृतिक कीटनाशक का सफल प्रयोग 

फसलों को कीटों से सुरक्षित रखने के लिए पटेल ने रासायनिक कीटनाशकों के स्थान पर पूरी तरह प्राकृतिक और स्वदेशी तरीका अपनाया है। वे नीम की निबौली, गुड़ और पानी को आपस में मिलाकर लगभग तीन महीने तक सड़ने के लिए छोड़ देते हैं। इसके बाद इस मिश्रण को छानकर तैयार घोल का छिड़काव फसलों पर करते हैं, जिससे बिना किसी रासायनिक दुष्प्रभाव के कीटों पर प्रभावी नियंत्रण हो जाता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

स्थानीय संसाधनों से कम लागत में अधिक लाभ

श्री पटेल समय-समय पर कृषि अधिकारियों से तकनीकी सलाह लेते हैं और नए सुझावों को अपनी खेती में पूरी ईमानदारी से लागू करते हैं। उनकी यह सफलता साबित करती है कि यदि किसान स्थानीय संसाधनों का सही उपयोग करें और जैविक तरीकों को अपनाएं, तो कम लागत में भी उच्च गुणवत्ता वाला और टिकाऊ कृषि उत्पादन संभव है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture