जबलपुर: धान के पंजीयन में आ रही समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
07 अक्टूबर 2026, नई दिल्ली: जबलपुर: धान के पंजीयन में आ रही समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित – खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिये ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन में जिले के किसानों को आने वाली तकनीकी कठिनाइयों के निराकरण हेतु कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-53 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
जिले के किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन से संबंधित किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 62691 13866 पर कॉल कर या व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कंट्रोल रूम में लिखित आवेदन भी प्रस्तुत कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में फसल के समर्थन मूल्य पर उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन 15 सितंबर से जारी है। पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर निर्धारित की गई है। ई-उपार्जन पोर्टल पर सुचारू रूप से पंजीयन कार्य संपन्न करने और किसानों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कंट्रोल रूम की स्थापना कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा द्वारा की गई है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


