Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

स्प्रिंकलर सिस्टम लगाने से लागत घटी, कृषि उत्पादन और आय बढ़ी

29 अप्रैल 2025, हरदा: स्प्रिंकलर सिस्टम लगाने से लागत घटी, कृषि उत्पादन और आय बढ़ी – हरदा जिले के टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम भायली के किसान श्री विशाल भाटी ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ लेकर कम लागत में खेती कर कृषि उत्पादन तो  बढ़ाया ही है साथ में अपनी आय भी बढ़ाई है।

उप संचालक कृषि श्री जे एल कास्दे ने बताया कि किसान श्री विशाल भाटी पहले बिना स्प्रिंकलर सिस्टम के खेतों में सिंचाई करते थे जिसमें पानी तो अधिक खर्च होता ही था, साथ में परिश्रम भी अधिक लगता था। कृषि विभाग के अधिकारियों की सलाह पर उन्होंने ‘प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना’ के तहत स्प्रिंकलर सिस्टम अपने खेत में लगाया तो कम मेहनत और कम पानी में खेतों में सिंचाई होने लगी।

किसान श्री भाटी ने बताया कि स्प्रिंकलर सिस्टम लगाने के पहले जहां उन्हें फसलों को पानी देने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती थी, वहीं अब स्प्रिंकलर सिस्टम ने इस काम को बहुत आसान बना दिया। उन्होंने बताया कि स्प्रिंकलर सिस्टम लगवाने के बाद से मजदूरी की लागत में भी काफी कमी आई है और मिट्टी का कटाव भी रूका है, जिससे कृषि उत्पादन और आय में भी वृद्धि हुई है। किसान श्री विशाल अब गांव के अन्य किसानों को भी स्प्रिंकलर सिस्टम का उपयोग करने की सलाह देते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com