Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बैतूल जिले में सहकारी क्षेत्र में नवाचार, जन औषधि केंद्रों का संचालन शुरू

29 अप्रैल 2025, बैतूल: बैतूल जिले में सहकारी क्षेत्र में नवाचार, जन औषधि केंद्रों का संचालन शुरू – सहकारिता क्षेत्र में हो रहे नवाचार के तहत जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से भारत सरकार की सहकार से समृद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों का संचालन प्रारंभ किया गया है। प्रारंभिक चरण में जिले में 6 जन औषधि केंद्र स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया था। वर्तमान में जिले के चिल्कापुर, भैंसदेही तथा भीमपुर में कुल 3 जन औषधि केंद्र सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। आने वाले समय में बैतूल, आठनेर और मुलताई में भी जन औषधि केंद्रों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा।

जन औषधि केंद्रों के माध्यम से जिले के नागरिकों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है। बाजार मूल्य की तुलना में यहां एलोपैथिक दवाइयां आधे से भी कम दरों में सुलभ हैं, जिससे आमजन को आर्थिक राहत मिल रही है। जिला प्रशासन के प्रयासों से इन केंद्रों को स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पताल परिसरों के आसपास स्थापित किया गया है, ताकि नागरिकों को दवाइयां प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला प्रशासन एवं सहकारिता विभाग ने जिले वासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों से दवाइयां खरीदें और इस सुविधा का लाभ उठाएं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com