Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर में गत वर्ष की तुलना में लगभग आधी वर्षा हुई

27 जुलाई 2024, इंदौर: इंदौर में गत वर्ष की तुलना में लगभग आधी वर्षा हुई – इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 323.7 मिलीमीटर (पौने 13 इंच) औसत वर्षा दर्ज की गई है। यह गत वर्ष इस अवधि में दर्ज वर्षा की तुलना में लगभग आधी है। गत वर्ष जिले में 610.4 मिली मीटर (24 इंच) से अधिक वर्षा हुई थी।

भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक इंदौर क्षेत्र में 263.5 मिली मीटर, महू में 211 मिली मीटर, सांवेर में 363 मिली मीटर, देपालपुर में 480.6 मिलीमीटर, गौतमपुरा क्षेत्र में 382.2 मिलीमीटर तथा हातोद क्षेत्र में 242.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

जिले में गत वर्ष अब तक इंदौर क्षेत्र में 520.7 मिली मीटर, महू में 547 मिली मीटर, सांवेर में 633.6 मिली मीटर, देपालपुर में 883.5 मिलीमीटर, गौतमपुरा क्षेत्र में 558.4 मिलीमीटर तथा हातोद क्षेत्र में 519.3 मिलीमीटर वर्षा हुई थी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com