Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर जिले में अब तक 189.5 मिलीमीटर (लगभग साढ़े 7 इंच) औसत वर्षा

30 जून 2026, इंदौर : इंदौर जिले में अब तक 189.5 मिलीमीटर (लगभग साढ़े 7 इंच) औसत वर्षा – इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 189.5 मिलीमीटर ( लगभग साढ़े 7 इंच) औसत वर्षा हो चुकी है। यह आंकड़ा गत वर्ष इस अवधि में दर्ज 122.9 मिलीमीटर (लगभग 5 इंच) औसत वर्षा से 66.6 मिलीमीटर (लगभग ढ़ाई इंच) अधिक है।

भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 30 जून की सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में वर्षामापी केंद्र इंदौर में 0.2 मिलीमीटर, महू में 47 मिलीमीटर, सांवेर में 00 मिलीमीटर, देपालपुर में 44.8 मिलीमीटर, गौतमपुरा में 47.6 मिलीमीटर तथा हातोद में 17 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह जिले में पिछले 24 घंटे में 26.1 मिली मीटर (लगभग एक इंच) औसत वर्षा हुई है। इसे मिलाकर जारी मानसून सत्र में अब तक वर्षामापी केंद्र इंदौर में 112.2 मिलीमीटर, महू में 127 मिलीमीटर, सांवेर में 179.2 मिलीमीटर, देपालपुर में 238.3 मिलीमीटर, गौतमपुरा में 339 मिलीमीटर तथा हातोद में 141.5 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है।

इसी तरह गत वर्ष इस अवधि में वर्षामापी केंद्र इंदौर में 134.1 मिलीमीटर, महू में 132 मिलीमीटर, सांवेर में 141.2 मिलीमीटर, देपालपुर में 138.8 मिलीमीटर, गौतमपुरा में 64.2 मिलीमीटर तथा हातोद में 126.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें