Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रतलाम जिला सहकारी बैंक द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि

21 नवम्बर 2022, रतलाम: रतलाम जिला सहकारी बैंक द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि – जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. के प्रशासक कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा गत दिनों प्रशासकीय बैठक में बैंक द्वारा अमानतों पर देय ब्याज दरों में वृद्धि की  जानकारी दी गई ।

दी गई जानकारी के अनुसार बैंक द्वारा एक वर्ष से तीन वर्ष के लिए ब्याज दर 6.00 प्रतिशत में वृद्धि कर 6.75 प्रतिशत की गई है। इसी प्रकार तीन वर्ष एवं इससे अधिक अवधि हेतु ब्याज दर 6.25 प्रतिशत से वृद्धि कर 7.00 प्रतिशत की गई है। इसी  प्रकार बैंक द्वारा अमानतों पर सर्वाधिक ब्याज दर 7.00 प्रतिशत दिया जा रहा है, जो कि अन्य व्यावसायिक बैंकों की तुलना में सर्वाधिक है।बैंक द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को 1 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज दर का लाभ दिया जा रहा है। तीन वर्ष एवं उससे अधिक अवधि हेतु वरिष्ठ नागरिकों को सर्वाधिक ब्याज दर 8.00 प्रतिशत का लाभ दिया जा रहा है।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 नवम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें