Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि यंत्रों के सही रख-रखाव से उन्नत कृषि एवं उत्पादन में वृद्धि – डॉ.जे.एस.मिश्र

05 सितम्बर 2022, इंदौर: कृषि यंत्रों के सही रख-रखाव से उन्नत कृषि एवं उत्पादन में वृद्धि – डॉ.जे.एस.मिश्र – खरपतवार अनुसंधान निदेशालय, जबलपुर में फार्मर-फर्स्ट परियोजना के तहत ‘कृषि यंत्रों के रख-रखाव‘ पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण 1 से 3 सितम्बर तक चयनित ग्राम बरौदा एवं उमरिया चौबे में आयोजित किया गया  जिसमें करीब 100 किसानों ने भाग लिया।

निदेशालय के निदेशक डॉ. जे.एस. मिश्र ने फार्मर-फर्स्ट परियोजना की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना एवं उनके जीवन स्तर को ऊँचा करना है । योजना के हितग्राहियों से इस योजना का पूरा लाभ उठाने के साथ ही उनसे सहयोग करने की अपील की ताकि इस योजना का लाभ सही लाभार्थियों तक अधिक से अधिक पहुंच सके। डॉ. मिश्र ने कहा कि कृषि यंत्रों के सही रख-रखाव से कृषि की कार्यप्रणाली सुगम होती है जिससे उन्नत कृषि सुचारु रुप से एवं फसल उत्पादन में वृद्धि होती है।

परियोजना प्रमुख डॉ. पी.के. मुखर्जी, ने परियोजना में चलाये जा रहे विभिन्न माड्यूल्स जैसे उन्नत फसल उत्पादन, सब्जी उत्पादन, मुर्गी पालन एवं मशरूम उत्पादन के बारे में बताया  साथ ही खरपतवार नियंत्रण में प्रयोग होने वाले विभिन्न नोजलों के विषय में जानकारी प्रदान की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

डॉ.आर.पी.दुबे प्रधान वैज्ञानिक ने कहा कि वर्तमान  में पोषक कदन्न फसलों (ज्वार,कोदो,कुटकी,रागी, सांवा  आदि )का उत्पादन महत्वपूर्ण हो गया है, ताकि  हमारे  समाज को पोषक अनाज पर्याप्त मात्रा में मिल सके। इस कार्यक्रम में डॉ. विजय चौधरी, डॉ. योगिता घरडे, डॉ. दीपक पवार, इंजी.चेतन सी आर , डॉ. दिवाकर राय, डॉ दसारी श्रीकांत, डॉ. जमालुद्दीन ए. एवं परियोजना से जुड़े एस.आर.एफ. श्री जितेन्द्र दुबे एवं परियोजना सहायक श्री अंजनीकांत चतुर्वेदी एवं श्री संदीप पटेल उपस्थित थे। डॉ. दीपक पवार वैज्ञानिक द्वारा धन्यवाद प्रस्तुत किया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: चंबल संभाग में कई जगह वर्षा, 6  जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा संभावित 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )