Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पूर्व संचालक कृषि डॉ. जी.एस. कौशल का आकस्मिक निधन

12 जनवरी 2026, भोपाल: पूर्व संचालक कृषि डॉ. जी.एस. कौशल का आकस्मिक निधन – आज सुबह डॉ. जी.एस. कौशल, पूर्व संचालक कृषि (मध्यप्रदेश), का आकस्मिक निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। डॉ. कौशल देश के प्रख्यात जैविक खेती विशेषज्ञ तथा कुशल प्रशासक के रूप में जाने जाते थे।

डॉ. जी.एस. कौशल ने मध्यप्रदेश में जैविक खेती को पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने किसानों तक जैविक कृषि की अवधारणा पहुँचाने, प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सुदृढ़ करने तथा नवाचारों को प्रोत्साहित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया। वे लगभग 9 वर्षों तक संचालक, कृषि के पद पर कार्यरत रहे।

अपने कार्यकाल के दौरान डॉ. कौशल ने दूरदर्शी सोच के साथ कृषि विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत किया और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई। वे किसानों के बीच अपनी सरल कार्यशैली और व्यावहारिक मार्गदर्शन के लिए विशेष रूप से लोकप्रिय रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उल्लेखनीय है कि उन्होंने अंतिम समय तक किसानों को मार्गदर्शन देना जारी रखा। मध्यप्रदेश में जैविक खेती एवं कृषि प्रशासन के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि वे कृषक जगत द्वारा आयोजित देश के प्रथम ‘जैविक हाट’ के प्रणेता भी रहे। इस पहल के माध्यम से जैविक उत्पादों को बाज़ार से जोड़ने और किसानों को प्रत्यक्ष लाभ दिलाने की दिशा में ठोस आधार तैयार हुआ।

डॉ. जी.एस. कौशल का निधन प्रदेश के कृषि जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। कृषक जगत परिवार दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

डॉ. जी.एस. कौशल का निधन प्रदेश के कृषि जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। कृषक जगत परिवार दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture