Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान भाईयों के लिए जरूरी खबर- दस दिन लेट हो सकता है मानसून

30 मई 2025, भोपाल: किसान भाईयों के लिए जरूरी खबर- दस दिन लेट हो सकता है मानसून – मध्य प्रदेश के किसानों के लिए ये जरूरी खबर है कि प्रदेश में मानसून दस दिन देरी से पहुंच सकता है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का यह कहना है कि वैसे तो मानसून अच्छा ही रहेगा लेकिन जो तय समय है उससे कुछ दिन देरी मानसून के प्रवेश में हो सकती है। गौरतलब है कि किसान मानसून का रास्ता देख रहे है।

 मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी में बना दबाव वाला क्षेत्र पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप से प्रवेश करके बांग्लादेश की ओर बढ़ेगा। इससे बांग्लादेश से सटे पूर्वोत्तर राज्यों खासकर मेघालय में 24 घंटे में 30 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश होगी। फिर मानसून धीमा पड़ेगा, क्योंकि दबाव वाले क्षेत्र की मदद से इसे उत्तर भारत की ओर बढ़ना चाहिए था, वो ठीक विपरीत दिशा में बढ़ जाएगा।

इससे अगले दो-तीन दिन में इसकी रफ्तार धीमी पड़ जाएगी और उसके बाद इस पर कम से कम एक हफ्ते से 10 दिन का ब्रेक लग सकता है। इससे मध्यप्रदेश, उप्र समेत उत्तर भारत के बड़े हिस्से में मानसून का इंतजार दो हफ्ते टलने के आसार हैं। हालांकि एक संभावना ये भी बन रही है कि मानसून का पूर्वी छोर बंगाल व बिहार के बाद हिमालय के सहारे आगे बढ़े और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तक पहुंच जाए, लेकिन उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com