राज्य कृषि समाचार (State News)

IGKV UG Admission 2026: सेकेंड राउंड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 14 अगस्त को जारी होगी मेरिट लिस्ट

05 अगस्त 2026, रायपुर: IGKV UG Admission 2026: सेकेंड राउंड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 14 अगस्त को जारी होगी मेरिट लिस्ट – इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.टेक. (कृषि अभियांत्रिकी) और बी.टेक. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रवेश विश्वविद्यालय के प्रवेश नियम-2026 के अनुसार किया जाएगा।

10 अगस्त तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए 1 अगस्त से 10 अगस्त 2026 (रात्रि 11 बजे तक) ऑनलाइन पंजीयन और दस्तावेज अपलोड किए जा सकेंगे। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से Sign Up कर आवेदन पत्र भरना होगा और निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

14 अगस्त को जारी होगी मेरिट लिस्ट

ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों की प्रावीण्य (मेरिट) सूची 14 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर काउंसिलिंग में शामिल होना होगा।

17 अगस्त से शुरू होगी काउंसिलिंग

विश्वविद्यालय ने विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग का कार्यक्रम भी जारी किया है। इसके तहत PET-2026 के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 17 अगस्त, JEE Main-2026 के अभ्यर्थियों की 18 अगस्त, 12वीं (गणित समूह) की मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की 19 अगस्त तथा अन्य राज्यों के पात्र अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 20 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी।

काउंसिलिंग स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र (SVCAET&RS), कृषि अभियांत्रिकी संकाय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में होगी।

अभ्यर्थियों को दी गई जरूरी सलाह

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से कहा है कि ऑनलाइन पंजीयन से पहले प्रवेश विज्ञापन, प्रवेश विवरणिका, ऑनलाइन पंजीयन एवं काउंसिलिंग दिशा-निर्देश, शुल्क विवरण, प्रथम चरण के बाद रिक्त सीटों की स्थिति और प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें।

काउंसिलिंग के समय सभी आवश्यक मूल दस्तावेज, स्वप्रमाणित छायाप्रतियां तथा निर्धारित प्रवेश शुल्क साथ लाना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीयन पूरा कर तय तिथि और समय पर काउंसिलिंग में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया का लाभ उठाने की अपील की है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture