Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इफको ने मनाया ‘हिंदी सप्ताह’ कार्यक्रम सम्पन्न

23 सितंबर 2026, भोपाल( कृषक जगत): इफको ने मनाया ‘हिंदी सप्ताह’ कार्यक्रम सम्पन्न – इफको राज्य कार्यालय में 14 से 18 सितंबर तक ‘हिंदी सप्ताह’ का भव्य आयोजन किया गया। पांच दिवसीय आयोजन बेहद सफल और उत्साहवर्धक रहा, जिसमें राजभाषा के प्रति विशेष रुचि देखने को मिली।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यालयीन कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देना और जागरूकता फैलाना रहा । राज्य कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रचनात्मक प्रतियोगिता में भाग लेकर हिन्दी भाषा के प्रति जागरूकता बढाई।

इस अवसर पर राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. दिनेश कुमार सोलंकी , मुख्य क्षेत्र प्रबंधक डॉ. ओमशरण तिवारी , श्री विकास चौरसिया, श्री अखिलेश तोमर विशेष रूप से उपस्थिति रहें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ सोलंकी ने अधिकारियों से अपने दैनिक कार्यों में सरल और सहज हिंदी के प्रयोग पर विशेष ध्यान देने की बात कही। आयोजन ने सहभागियों के बीच हिंदी के प्रचार-प्रसार के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार किया है। हिंदी सप्ताह का यह प्रेरणादायी उत्सव भव्य सफलता के साथ संपन्न हुआ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture