Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इफको जैव उर्वरक जागरूकता अभियान सह किसान सभा- ग्राम लुकजिला बेमेतरा

21 जनवरी 2025, भोपाल: इफको जैव उर्वरक जागरूकता अभियान सह किसान सभा- ग्राम लुक जिला बेमेतरा – ग्राम लुक जिला बेमेतरा में जैव उर्वरक जागरूकता अभियान सह किसान सभा का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इफको के उप महाप्रबंधक (कृषि सेवाएं) डॉ एस के सिंह रहे एवं कार्यक्रम का संचालन इफको कृषि स्नातक प्रशिक्षु , शुभम काले द्वारा किया गया, कार्यक्रम में 50 किसानों ने भाग लिया।

उप महाप्रबंधक (कृ.से.) डॉ एस के सिंह द्वारा किसानों को इफको जैव उर्वरकों एनपीके कंसोर्टिया व बायो-डिक्मपोजर की उपयोग विधि और उससे पर्यावरण को होने वाले लाभ के बारे में बताया व साथ यह भी बताया कि जैव उर्वरकों के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों का उपयोग एक चौथाई तक कम किया जा सकता है इसके साथ ही किसानों को इफको के नैनो उर्वरकों की संपूर्ण जानकारी भी दी गईं किसान भाईयों को बताया गया की इफको नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग कर वें दानेदार खाद की मात्रा को आधी कर सकते है जिससे लागत में कमी आयेगी एवं उत्पादन में भी लाभ मिलेगा । कुछ किसानों ने अपने पूर्व अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने नैनो उर्वरकों का उपयोग कर दानेदार उर्वरकों की मात्रा आधी की । किसानों से निवेदन किया गया की वें फसल के कटाई के बाद अवशेष को जलाये नही बल्कि बायो-डिक्मपोजर का उपयोग कर उसका जैव खाद बनाये, इससे पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा, मिट्टी का स्वास्थ्य भी अच्छा
होगा एवं फसल को पोषक तत्व प्राप्त होंगे। ड्रोन से फसल में छिड़काव के बारे में बताया गया । इसके पश्चात किसानों की कुछ समस्याओं का निराकरण करते हुए अंत में कुछ चुनिंदा किसानों को एनपीके तरल कंसोर्टिया इफको की ओर से प्रदान किया गया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com