Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फसल नुकसानी के मुआवजे के लिए भाकिसं ने ज्ञापन सौंपा

30 सितम्बर 2021, महेश्वर । फसल नुकसानी के मुआवजे के लिए भाकिसं ने ज्ञापन सौंपा – महेश्वर तहसील के कुछ गाँवों में गत दिनों आए चक्रवाती तूफ़ान के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ। इसकी क्षतिपूर्ति के लिए भारतीय किसान संघ मालवा प्रान्त विकास खंड महेश्वर ने तहसीलदार महेश्वर को ज्ञापन देकर तत्काल सर्वे करने और मुआवजा देने की मांग की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में  किसान मौजूद थे।

भाकिसं के महेश्वर तहसील अध्यक्ष श्री कन्हैया पाटीदार ने कृषक जगत को बताया कि महेश्वर तहसील के कुछ गाँवों में गत दिनों आए चक्रवाती तूफ़ान के कारण खरीफ फसलों को बहुत नुकसान हुआ। केले की फसल भी क्षतिग्रस्त  हो गई। इसका तत्काल सर्वे  कर किसानों को मुआवजा दिया जाए। बड़ी संख्या में आए किसानों ने अपने खेतों में हुए नुकसान की फोटो भी दिखाई। तहसीलदार महेश्वर को सौंपे गए ज्ञापन के अन्य बिंदुओं में वर्ष 2019 में हुई फसल नुकसानी के सर्वे की शेष 75 % राशि किसानों के खाते में तुरंत जमा करने ,गत वर्ष की मिर्च मुआवजा राशि देने ,सीसीआई द्वारा कपास खरीदी शुरू करने और महेश्वर उप मंडी में तौल कांटे की सुचारु व्यवस्था करने आदि की भी मांग की गई। ज्ञापन का वाचन तहसील मंत्री श्री शेखर पाटीदार ने किया।

प्राकृतिक जायद मूंग फसल में मिट्टी बनी सहारा

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile