राज्य कृषि समाचार (State News)

अगर किसान हल्दी की खेती करते हैं, तो कम लागत में ज्यादा मुनाफा

18 फरवरी 2026, भोपाल: अगर किसान हल्दी की खेती करते हैं, तो कम लागत में ज्यादा मुनाफा – जी हां यदि अन्य फसलों के साथ ही किसान हल्दी की खेती भी करते है तो कम लागत में ज्यादा मुनाफा मिल सकता है. दरअसल बाजारों में हल्दी की मांग ज्यादा है और इस दृष्टि से कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को यह सलाह दी है कि वे ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए हल्दी की खेती  भी करें.

नरेंद्र 01 किस्म सबसे बेहतर है

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले हैं, तो आपके लिए हल्दी की नरेंद्र 01 किस्म सबसे बेहतर है. यह किस्म बलिया की मिट्टी के लिए बहुत उपयुक्त मानी गई है. श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलिया के अनुसार, अगर सही तरह से नरेंद्र 01 की खेती की जाए तो एक एकड़ में 250 से 300 क्विंटल तक पैदावार हो सकती है. अगर किसान 150 रुपये प्रति किलो की दर से भी हल्दी बेचें, तो एक एकड़ से 33 लाख 75 हजार रुपए तक का शानदार मुनाफा हो सकता है. यानी हल्दी की खेती न सिर्फ किसानों की आमदनी  बढ़ाती है, बल्कि आम लोगों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण मसाला भी उपलब्ध कराती है.

नरेंद्र 01 प्रजाति बंपर पैदावार देने में सक्षम

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, फैजाबाद ने अपने शोध में कहा है कि नरेंद्र 01 प्रजाति बंपर पैदावार देने में सक्षम है. इसकी गांठें मोटी होती हैं. अच्छी उपज के लिए उपजाऊ मिट्टी, सही बीज, पर्याप्त पोषक तत्व और समय-समय पर देखभाल जरूरी है. हल्दी केवल मसाला ही नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर फसल है, जिसकी मांग हर घर और बाजार में सालों तक बनी रहती है. हल्दी केवल सेहत के लिए ही फायदेमंद नहीं है, बल्कि इसकी तेज और ताजी खुशबू खेत के आसपास का माहौल भी सुगंधित कर देती है. बाजार में हल्दी में मिलावट का डर रहता है, लेकिन आप इसे खेत के अलावा गमले या गार्डन में भी आसानी से उगा सकते हैं. इस प्रजाति की हल्दी की खेती सरल और मुनाफे वाली होती है.

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements