राज्य कृषि समाचार (State News)

उपार्जन केंद्रों का निर्धारण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – कलेक्टर रीवा

21 मार्च 2026, रीवाउपार्जन केंद्रों का निर्धारण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – कलेक्टर रीवा – कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने रबी उपार्जन के लिए समितियों से निर्धारित उपार्जन केन्द्रो में सभी  व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्रों का निर्धारण करते हुए वेयर हाउस में भी  बनाए  जाने वाले खरीदी केन्द्रों की सूची अद्यतन कर खरीदी के लिए सभी जरूरी  व्यवस्थाएं  सुनिश्चित  कराएं ।

कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि खरीदी केन्द्र का निर्धारण की प्रक्रिया में इस बात का ध्यान रखा जाय कि जिले का सभी क्षेत्र कवर हो सके। उन्होंने कहा कि चना एवं मसूर के उपार्जन के लिए प्रत्येक तहसील में वेयर हाउस में अलग से खरीदी केन्द्र बनाया जांय। कलेक्टर ने भावांतर के तहत सरसों फसल के सत्यापन के लिए मंडियों में दल गठित करने के निर्देश  दिए । उन्होंने जिले में बारदानों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि आवश्यकतानुसार गठानों की शासन स्तर से मांग की  जाए ।

बैठक में खाद उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि किसानों द्वारा अग्रिम भण्डारण कर खाद उठाई जा रही है। कलेक्टर ने बड़े किसानों द्वारा  ली  गई  खाद की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को  दिए । बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements