Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उद्यानिकी विशेषज्ञों ने किया केला फसल के खेतों का निरीक्षण

06 मई 2023, बुरहानपुर: उद्यानिकी विशेषज्ञों ने किया केला फसल के खेतों का निरीक्षण – बुरहानपुर जिले में आपदा प्रभावित फसलों के तकनीकी सर्वेक्षण हेतु गत दिनों  खण्डवा, खरगोन एवं बुरहानपुर के वैज्ञानिकों ने ग्राम बम्भाड़ा ग्राम इच्छापुर एवं बोदरली में कृषक श्री विजय बंसत महाजन, श्री ईश्वर विठ्ठल, श्री युवराज सीताराम, श्रीमति विमलबाई बसंता, शेख कादिर के खेतों में केला, प्याज एवं हल्दी प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया। दल में कृषि महाविद्यालय खण्डवा से वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुरी एवं आंचलिक कृषि अनुसंधान केन्द्र खरगोन से डॉ. एस.के.त्यागी शामिल रहे।

 इस अवसर पर श्री आर.एन.एस.तोमर, उप संचालक उद्यान श्री डी.एस.चौहान, उप संचालक कृषि श्री एम.एस.देवके, श्री अशोक महाजन, क्षेत्र पटवारी श्रीमति रेखा कश्यप, श्री अरविंद धाकड सहित संबंधित किसानगण उपस्थित रहे। संयुक्त दल द्वारा प्रभावित खेत-खेत में पहुँचकर नुकसानी फसल का सर्वे कार्य किया जा रहा है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile