Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषकों हेतु हिन्दी कार्यशाला आयोजित

27 दिसम्बर 2022, जबलपुर: कृषकों हेतु हिन्दी कार्यशाला आयोजित – खरपतवार अनुसंधान निदेशालय जबलपुर के परिसर में कृषकों हेतु हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ”कृषि कार्य में उन्नत तकनीकी का उपयोग“ विषय पर व्याख्यान श्री आर.एस. उपाध्याय , प्रक्षेत्र प्रभारी द्वारा दिया गया।

 निदेशक डॉ. पी.के.सिंह, कहा कि आज ”कृषि कार्य में उन्नत तकनीकी का उपयोग“ विषय पर आयेजित कार्यशाला महत्वपूर्ण व रोचक है । इससे प्राप्त जानकारी समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कृषकों हेतु बहुत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं लाभदायक रहेगी। राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा निदेशालय में समय-समय पर हिन्दी कार्यशालाओं का आयोजन करने से हिन्दी प्रचार-प्रसार बढ़ाने के साथ-साथ उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त होती है जो प्रशंसनीय है।

कार्यक्रम में श्री आर.एस. उपाध्याय ,प्रक्षेत्र प्रभारी द्वारा कृषकों को उन्नत तकनीकी जानकारी से अवगत कराने के साथ ही किसान बंधुओं की क्रृषि की समस्याओं का निवारण कर मृदा स्वास्थ्य हेतु संतुलित पोषक तत्वों के उपयोग पर जोर दिया गया। खाद्यान्न उत्पादन बढाने हेतु कृषकों को संरक्षित खेती अपनाने व खेतों में होने वाले खरपतवारों तथा फसल अवशेषों से खाद बनाने की विधि के बारे में बताया। इस कार्यशाला में निदेशालय के 80 से ज्यादा अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कृषकों ने हिस्सा लिया । मंच संचालन एवं आभार श्री बसंत मिश्रा प्रभारी राजभाषा ने किया ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (26 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )