राज्य कृषि समाचार (State News)

मत्स्य कृषकों को किफायती दरों पर उपलब्ध कराया जाए उत्तम गुणवत्ता का फिश फीड – सीहोर कलेक्टर

01 जनवरी 2026, भोपाल: मत्स्य कृषकों को किफायती दरों पर उपलब्ध कराया जाए उत्तम गुणवत्ता का फिश फीड – सीहोर कलेक्टर – मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के कलेक्टर बालागुरू के. ने जिले के ग्राम हसनाबाद में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित बायो फ्लॉक पॉन्ड एवं नवनिर्मित फिश फीड मील का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बायो फ्लॉक तकनीक के माध्यम से किए जा रहे मत्स्य उत्पादन, फीड निर्माण की प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों तथा विभागीय व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली।

कलेक्टर बालागुरू के. ने कहा कि बायो फ्लॉक तकनीक आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धति है, जिससे कम जल में अधिक उत्पादन संभव है और यह तकनीक मत्स्य कृषकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकती है। उन्होंने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय मत्स्य कृषकों को उत्तम गुणवत्ता का फिश फीड उचित एवं किफायती दरों पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि फीडिंग बेस्ड फिश कल्चर को बढ़ावा मिल सके और जिले में मत्स्य उत्पादन में निरंतर वृद्धि हो।

कलेक्टर ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण फीड उपलब्ध होने से मछलियों की वृद्धि बेहतर होगी, उत्पादन लागत कम होगी और किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि अधिक से अधिक किसानों को बायो फ्लॉक तकनीक के प्रति जागरूक किया जाए तथा प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जाए, जिससे वे इस प्रणाली को अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकें। निरीक्षण के दौरान मत्स्य विभाग के सहायक संचालक प्रशांत हर्ष सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements