राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, अब पानी के टैक्स से मिलेगी पूरी छूट

06 अगस्त 2024, चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, अब पानी के टैक्स से मिलेगी पूरी छूट – हरियाणा कैबिनेट ने आज एक अहम फैसला लेते हुए किसानों पर लगाए गए ‘अबियाना’ कर को समाप्त करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। इस निर्णय के तहत राज्य के किसानों को लगभग 133.55 करोड़ रुपये की बकाया राशि से भी मुक्ति मिल जाएगी, जिससे प्रदेश के 4,299 गांवों के किसान लाभान्वित होंगे।

अबियाना, जो कि किसानों से सिंचाई के लिए लिया जाता था, अब 1 अप्रैल, 2024 से प्रभावी रूप से समाप्त कर दिया जाएगा। इस फैसले से हर साल लगभग 54 करोड़ रुपये की राहत किसानों को मिलेगी। इसके अलावा, जिन किसानों को 1 अप्रैल, 2024 के बाद अबियाना जमा करने के नोटिस भेजे गए थे, उन्हें भी वापस ले लिया जाएगा। यदि किसी किसान ने इस अवधि के बाद अबियाना का भुगतान कर दिया है, तो उसे भी वापस किया जाएगा।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement