Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सेवा सेतु शिविर आयोजित

24 सितंबर 2026, हरदा: हरदा : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सेवा सेतु शिविर आयोजित –  सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक जिले में विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को विपट कॉलोनी बागवान होटल के पास, इंदौर रोड, हरदा में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी, नर्मदापुरम, म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक एवं उप महाप्रबंधक, विभागीय अधिकारी, बैंकर्स तथा योजना के अधिकृत वेंडर्स उपस्थित रहे। शिविर के दौरान नागरिकों एवं हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर स्थापना, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, सब्सिडी एवं ऋण संबंधी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।

शिविर में रियल-टाइम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे पात्र हितग्राहियों का मौके पर ही पंजीयन किया गया। इस दौरान अधिकृत वेंडर द्वारा सोलर प्लांट की क्षमता, अनुमानित लागत, स्थापना प्रक्रिया तथा सब्सिडी की जानकारी दी गई। उपस्थित बैंकर्स द्वारा सोलर रूफटॉप सिस्टम की स्थापना हेतु ऋण सुविधा, आवश्यक दस्तावेज एवं ऋण प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। शिविर में हितग्राहियों की विभिन्न जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को 3 किलोवाट तक की रूफटॉप सोलर क्षमता पर 78,000 रुपये तक की केंद्रीय वित्तीय सहायता का प्रावधान है। इस प्रकार सेवा सेतु शिविर के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार, हितग्राहियों का मार्गदर्शन, रियल-टाइम पंजीयन तथा नागरिकों को रूफटॉप सोलर अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture