राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर: कम्बोज कृषि सेवा केन्द्र पर औचक निरीक्षण, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लाइसेंस रद्द  

03 दिसंबर 2025, ग्वालियर: ग्वालियर: कम्बोज कृषि सेवा केन्द्र पर औचक निरीक्षण, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लाइसेंस रद्द – मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के किसानों को मानक एवं गुणवत्तायुक्त बीज, रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिये विभिन्न खाद व बीज की दुकानों का लगातार निरीक्षण कर नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच कराई जा रही है। इस कड़ी में विकासखंड घाटीगांव के अंतर्गत मोहना स्थित कम्बोज कृषि सेवा केन्द्र के निरीक्षण में पाई गईं अनियमितताओं के आधार पर इस फर्म का कीटनाशक विक्रय लायसेंस निलंबित कर दिया गया है

कीटनाशक अधिनियम एवं नियमों के तहत उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास द्वारा यह कार्रवाई की गई है। उप संचालक कृषि श्री रणवीर सिंह जाटव ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर गत नवम्बर माह में इस फर्म का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान अनियमिततायें सामने आईं थीं। संबंधित फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements