राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर: अमानक बीज बेचने पर किसान कृषि सेवा केन्द्र बनवार का लायसेंस निरस्त

11 अक्टूबर 2025, ग्वालियर: ग्वालियर: अमानक बीज बेचने पर किसान कृषि सेवा केन्द्र बनवार का लायसेंस निरस्त – प्रयोगशाला में कराई गई जाँच में धान व बाजरा बीज के नमूने अमानक पाए जाने पर किसान कृषि सेवा केन्द्र बनवार का बीज विक्रय लायसेंस निरस्त कर दिया गया है। लायसेंसिंग प्राधिकारी (बीज) सह उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है।

उप संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीज निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भितरवार द्वारा जिले के ग्राम बनवार में स्थित किसान कृषि सेवा केन्द्र का निरीक्षण कर धान बाजरा के नमूने लेकर बीज परीक्षण प्रयोगशाला ग्वालियर में जाँच के लिये भेजे गए थे। जाँच में नमूने अमानक पाए जाने पर विक्रय प्रतिबंधित कर दिया गया था। साथ ही फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब समाधानकारक न पाए जाने पर बीज नियंत्रण आदेश एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार लायसेंसिंग प्राधिकारी द्वारा यह कार्रवाई की गई है। 

Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement