Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गुना: सोयाबीन-मक्का की परंपरागत खेती छोड़ अपनाई हाइब्रिड मिर्च की खेती, अब 1 एकड़ से ₹4 लाख के मुनाफे की उम्मीद

04 अक्टूबर 2026, गुना: गुना: सोयाबीन-मक्का की परंपरागत खेती छोड़ अपनाई हाइब्रिड मिर्च की खेती, अब 1 एकड़ से ₹4 लाख के मुनाफे की उम्मीद – सोयाबीन और मक्का की परंपरागत खेती से आगे बढ़ते हुए गुना जिले के चांचौड़ा विकासखंड के ग्राम लालपुरिया, ग्राम पंचायत रमड़ी के किसान महेश प्रजापति ने अब हाइब्रिड मिर्च की खेती शुरू की है। उन्होंने करीब एक एकड़ क्षेत्र में ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग तकनीक के साथ सिंजेंटा-285 हाइब्रिड मिर्च लगाई है। किसान को इस फसल से करीब 160 क्विंटल उत्पादन और ₹4 लाख तक शुद्ध लाभ मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत शनिवार को कलेक्टर किशोर कन्याल ने किसान महेश प्रजापति के खेत का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मिर्च की खेती, ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और फसल प्रबंधन की जानकारी ली।

1 एकड़ में लगाए 6 हजार पौधे

किसान महेश प्रजापति ने बताया कि उन्होंने 1 जुलाई 2026 को सिंजेंटा-285 हाइब्रिड मिर्च की रोपाई की थी। करीब 2 बीघा यानी एक एकड़ क्षेत्र में कुल 6 हजार पौधे लगाए गए हैं। पौधों के बीच 60×45 सेंटीमीटर की दूरी रखी गई है। अधिक उत्पादन और गुणवत्तायुक्त फसल के उद्देश्य से खेत में ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। किसान के अनुसार अब तक पौध, खाद, ड्रिप और मल्चिंग समेत करीब 30 हजार रुपए की लागत आ चुकी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

160 क्विंटल उत्पादन का लक्ष्य

महेश प्रजापति को मिर्च की फसल से करीब 160 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन मिलने की उम्मीद है। उनका अनुमान है कि फसल से करीब 4 लाख रुपए तक शुद्ध लाभ प्राप्त हो सकता है। इससे पहले किसान सोयाबीन और मक्का की परंपरागत खेती करते थे। इन फसलों से उन्हें एक एकड़ में करीब 30 से 40 हजार रुपए की आय होती थी। मिर्च की खेती से अधिक लाभ की संभावना को देखते हुए वे भविष्य में अधिक रकबे में सब्जियों की खेती करने की योजना बना रहे हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

ड्रिप और मल्चिंग से पानी की बचत

किसान के खेत में ड्रिप और मल्चिंग तकनीक के इस्तेमाल से पानी की बचत के साथ खरपतवार नियंत्रण में भी मदद मिल रही है। इसके अलावा श्रम की आवश्यकता कम होने और पौधों को संतुलित नमी मिलने जैसे फायदे भी बताए गए हैं। तकनीक के इस्तेमाल से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ने की संभावना है।

कलेक्टर ने किसानों को आधुनिक खेती के लिए किया प्रेरित

खेत के भ्रमण के दौरान कलेक्टर किशोर कन्याल ने किसान से मिर्च उत्पादन और खेती में अपनाई जा रही तकनीकों की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को परंपरागत फसलों के साथ आधुनिक और लाभकारी उद्यानिकी फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उपलब्ध तकनीकों का उपयोग कर उत्पादन और आय बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान एसडीएम चांचौड़ा अमित सोनी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture