राज्य कृषि समाचार (State News)

गुना: कृषक प्रशिक्षण हेतु कृषकों का दल किया रवाना

15 फरवरी 2026, गुनागुना : कृषक प्रशिक्षण हेतु कृषकों का दल किया रवाना –  कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत राज्य के बाहर एवं राज्य के अन्दर कृषक प्रशिक्षण कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार राज्य के बाहर प्रशिक्षण हेतु 10 कृषकों का दल प्रभारी श्री आर.एस.लोधा बीटीएम आरोन द्वारा रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी उत्तर प्रदेश तथा राज्य के अन्दर कृषक प्रशिक्षण आयोजित कराने हेतु 50 कृषकों के दल प्रभारी श्री मनमोहन सिंह भूरिया बी.टी.एम. गुना एवं दल प्रभारी श्री सुनील भील बी.टी.एम. राघौगढ के द्वारा  राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान केंद्र इंदौर के लिए उप संचालक कृषि श्री संजीव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सहायक संचालक कृषि श्री राजवीर सिंह तोमर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवानगी दी।

इन प्रशिक्षणों का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, फसल उत्पादन, कीट-रोग प्रबंधन तथा कृषि में नवीन नवाचारों की जानकारी देना तथा उद्यानिकी एवं पशुपालन विषयों पर कृषकों को तकनीकी जानकारी देना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों द्वारा किसानों को नवीनतम अनुसंधान, आधुनिक मशीनरी, जल प्रबंधन एवं खेती को लाभकारी बनाने के तरीकों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही किसानों को विश्वविद्यालय के प्रयोगात्मक खेतों एवं कृषि मॉडल का भ्रमण भी कराया जाएगा।

इस कार्यक्रम से गुना जिले के किसानों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से खेती करने की प्रेरणा मिलेगी, जिससे उनकी उपज एवं आय में वृद्धि होगी। आयोजन से क्षेत्र में कृषि के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements