Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को अपग्रेड करने के लिये अनुदान मिलेगा

10 जनवरी 2023, हरदा: खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को अपग्रेड करने के लिये अनुदान मिलेगा – सहायक संचालक उद्यानिकी ने बताया कि भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत पूर्व से स्थापित तथा नई स्थापित होने वाली खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को अपग्रेड करने के लिये अनुदान सहायता दी जाती है । इस योजना के तहत व्यक्तिगत श्रेणी में 35 प्रतिशत तक अनुदान मिलता है, जिसकी अधिकतम सीमा 10 लाख रूपये है।

इसी तरह समूह श्रेणी में भी 35 प्रतिशत तक अनुदान सुविधा उपलब्ध है, जिसकी अधिकतम सीमा 3 करोड़ रूपये निर्धारित है। इसके लिये आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए तथा आवेदक द्वारा बैंक से लिये गये कुल ऋण में कम से कम 10 प्रतिशत अंशदान स्वयं को लगाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिये उद्यानिकी कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है ।

महत्वपूर्ण खबर: उर्वरक व्यापार नियमों में संशोधन करने केंद्रीय राज्यमंत्री से अपील

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें