Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों की समृद्धि के लिए मिशन मोड में काम कर रही सरकार, खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने पर जोर: CM यादव

25 अगस्त 2026, भोपाल: किसानों की समृद्धि के लिए मिशन मोड में काम कर रही सरकार, खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने पर जोर: CM यादव – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों के खेत-खलिहान और घर-आंगन में समृद्धि लाने के लिए राज्य सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने के साथ खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार कृषि के साथ पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और उद्यानिकी को भी बढ़ावा दे रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को मुख्यमंत्री निवास से दतिया जिले में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बलराम कृषि महोत्सव किसानों के कल्याण और उन्हें खेती की नई तकनीकों से जोड़ने की दिशा में सरकार का सार्थक प्रयास है।

गेहूं की MSP पर 2700 रुपए में होगी खरीदी

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश में 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन हुआ है। आने वाले समय में गेहूं की खरीदी 2700 रुपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि दतिया में धान की पैदावार भी बढ़ी है और अब 32 क्विंटल से बढ़कर 36 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हो गई है। जिले में मूंगफली और गेहूं का रकबा भी बढ़ा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गेहूं और चने की फसल के लिए किसानों को रात के साथ दिन में भी बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। खाद-बीज के लिए लिए जाने वाले ऋण को अब किसान जून-जुलाई में जीरो प्रतिशत ब्याज पर जमा कर सकेंगे। पहले ऋण चुकाने की अंतिम अवधि 31 मार्च थी, जिसे किसानों के हित में समाप्त कर दिया गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

किसानों को जमीन नहीं बेचने की सलाह

सीएम यादव ने किसानों से उन्नत कृषि तकनीक अपनाकर आमदनी बढ़ाने और अधिक से अधिक आत्मनिर्भर बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान अपने बच्चों की शिक्षा पर अधिक ध्यान दें और शादी-ब्याह में अनावश्यक खर्च से बचें। मुख्यमंत्री ने किसानों से अपनी खेती की जमीन नहीं बेचने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में खेती-किसानी का स्वरूप बदलेगा और यह एक लाभ का व्यवसाय बनेगा।

पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए खेती के साथ पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और उद्यानिकी को बढ़ावा दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के तहत गौपालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 5 हजार निराश्रित गौवंश को रखने की व्यवस्था की जाएगी।

कृषि प्रदर्शनी में दिखाए आधुनिक कृषि यंत्र

बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, कृषि यंत्रों और खेती की नई पद्धतियों की जानकारी देने के लिए कृषि प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें करीब 16 स्टॉल लगाए गए। यहां रीपर कम बाइंडर, डीएसआर मशीन, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्मार्ट सीडर, स्ट्रॉ रीपर, थ्रेशर, लेजर लैंड लेवलर, सीड-कम-फर्टिलाइजर ड्रिल, रोटोकल्टीवेटर, रोटावेटर, पावर स्प्रेयर और प्लाऊ सहित आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया।

कृषि विज्ञान केंद्र, उद्यानिकी विभाग और आत्मा परियोजना के स्टॉलों के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती, उन्नत कृषि पद्धतियों, आधुनिक फसल उत्पादन तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दतिया के ग्राम बड़ेरा निवासी एमएससी एग्रीकल्चर के छात्र एवं युवा किसान हरिमोहन राजपूत से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया और उसकी खेती के बारे में जानकारी ली। हरिमोहन ने बताया कि उसने गन्ने की फसल लगाई है, जिसकी पैदावार अच्छी हुई है। मुख्यमंत्री ने अन्य किसानों से भी संवाद किया। इस अवसर पर जिले के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture