Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में भी सरकार खरीदेगी गोबर

गोबर धन योजना से आएगी खुशहाली

2 फरवरी 2022, इंदौर । मध्य प्रदेश में भी सरकार खरीदेगी गोबर – सरकार द्वारा गोबर के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से महत्वाकांक्षी गोबर धन योजना क्रियान्वित की जा रही है।  इस योजना से गोबर खाद को तो बढ़ावा मिलेगा ही, स्वच्छता मिशन के साथ ही गांवों के घरों में गोबर गैस से खाना पकाने की सुविधा भी उपलब्ध होने लगेगी।

श्री जी एस डावर,संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं ,इंदौर ने कृषक जगत को बताया कि गोबर धन योजना के लिए मप्र गोपालन एवं पशु धन संवर्धन बोर्ड ,पशु पालन एवं डेयरी विभाग, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण ),पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग , मप्र के बीच क्रियान्वयन के संबंध में अनुबंध किया गया है। इस योजना के उन्मुखीकरण हेतु इसी माह के प्रथम सप्ताह में संभागीय स्तर पर आभासी कार्यशाला आयोजित की जा रही है। श्री डावर ने बताया कि इस योजना के संदर्भ में गत 19 जनवरी को संपन्न हुई विभागीय संचालन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार उप संचालक /सचिव, जिला गोपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति जिले में बोर्ड के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे। योजनान्तर्गत बोर्ड एवं जिला पंचायतों के मध्य अनुबंध किया जाएगा। योजना के समन्वय हेतु जिला स्तर पर उपयुक्त चिकित्सक को जिला समन्वयक नियुक्त किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस योजना में गोबर के महत्व को रेखांकित करने के लिए इसे धन के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। इससे खेती में गोबर खाद को बढ़ावा मिलने के साथ ही गांवों में व्यक्तिगत या समूह के रूप में गोबर क्रय  कर गोबर गैस संयंत्र के माध्यम से घरों में खाना पकाने के लिए गोबर गैस का वितरण भी प्रस्तावित है। इससे गांवों में खुशहाली आएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: किसानों को आत्म-निर्भर बनाने वाला है बजट – कृषि मंत्री श्री पटेल

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें