गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना: देशी गायों की दुग्ध प्रतियोगिता में सीहोर के 4 पशुपालकों को मिले ₹1-1 लाख
30 अक्टूबर 2026, भोपाल: गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना: देशी गायों की दुग्ध प्रतियोगिता में सीहोर के 4 पशुपालकों को मिले ₹1-1 लाख – मध्यप्रदेश के सीहोर जिला पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत जिले के चयनित वृंदावन ग्रामों में देशी नस्ल की गायों की दुग्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई। 27 से 29 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादन करने वाली गायों के पशुपालकों को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता में ग्राम धामंदा में मोहनलाल की गिर गाय, ग्राम श्यामपुर में राजेश पाटीदार की गिर गाय, ग्राम अमीरगंज में सुरेश की गिर गाय तथा ग्राम मैना में मुकेश कुमार की गाय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक विजेता पशुपालक को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।
आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। जिले के विभिन्न वृंदावन ग्रामों में आयोजित प्रतियोगिताओं में जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर पशुपालकों का उत्साहवर्धन किया। योजना का उद्देश्य देशी नस्ल की गायों के संरक्षण, संवर्धन तथा दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करना है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


