Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खुशखबरी! 13 मार्च को जारी होगी किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त

14 मार्च 2026, भोपाल: खुशखबरी ! 13 मार्च को जारी होगी किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त – देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि  योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तहत देश के 9.32 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में सीधे 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  इस निर्णय की जानकारी साझा करते हुए इसे किसानों के प्रति मोदी सरकार की ‘अटूट प्रतिबद्धता’ बताया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि फरवरी 2019 में योजना की शुरुआत के बाद से अब तक पात्र किसानों को 4.09 लाख करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। 22वीं किस्त जारी होने के साथ ही यह आंकड़ा 4.27 लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक स्तर को पार कर जाएगा।

विशेषताएं और लाभ

योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में 2000-2000 रुपये के रूप में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। सरकार का कहना है कि इस मदद से किसानों को बीज, खाद और कीटनाशक खरीदने में सहायता मिलती है, जिससे खेती का खर्च कम होता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें