राज्य कृषि समाचार (State News)

MP में किसानों के लिए खुशखबरी: खेतों में बिजली टावर लगाने पर 200% मुआवजा, सीधे खाते में आएंगे पैसे

22 नवंबर 2025, भोपाल: MP में किसानों के लिए खुशखबरी: खेतों में बिजली टावर लगाने पर 200% मुआवजा, सीधे खाते में आएंगे पैसे – मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब किसानों की जमीन पर बिजली टावर लगाने के लिए उन्हें मिलने वाले मुआवजे को बढ़ाकर 200% कर दिया गया है। सरकार का उद्देश्य केवल बिजली आपूर्ति को मजबूत करना ही नहीं, बल्कि किसानों को उनकी भूमि के उचित मूल्य का लाभ भी सुनिश्चित करना है। इस नई नीति के लागू होने से प्रदेशभर में हाईटेंशन लाइन और पावर ट्रांसमिशन टावर लगाने में अब कम अड़चनें आएंगी।

मुआवजे की नई व्यवस्था

सरकार के अनुसार, किसान की जमीन पर टावर लगाने पर कलेक्टर गाइडलाइन के आधार पर 200% मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा, टावर के चारों ओर 1-1 मीटर अतिरिक्त भूमि की गणना भी मुआवजे में शामिल होगी, ताकि वास्तविक भूमि नुकसान की भरपाई हो सके। टावरों के बीच गुजरने वाली लाइन के लिए भी किसान को प्रति मीटर 30% अतिरिक्त मुआवजा मिलेगा। भुगतान पूरी तरह पारदर्शी रखने के लिए यह राशि सीधे DBT के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

अतिरिक्त लाभ और फसल नुकसान का ध्यान

नई नीति के तहत 132 केवी, 220 केवी या 400 केवी लाइन वाले टावरों पर क्षति के अनुसार अतिरिक्त राशि दी जाएगी। साथ ही, फसल नुकसान की स्थिति में भी किसानों को अलग से भुगतान किया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि किसानों को उनकी भूमि और फसलों का सही मुआवजा मिले और सरकारी परियोजनाओं में उनका सहयोग बढ़े।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

नीति क्यों जरूरी थी?

पहले बिजली लाइन बिछाने के दौरान अक्सर मुआवजे की कम दरों के कारण किसानों का विरोध होता था, जिससे परियोजनाओं में देरी होती थी। इस नई नीति से किसानों का भरोसा बढ़ेगा, बिजली परियोजनाओं की गति तेज होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement