Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ के किसानों को तोहफा: कोदो, रागी, मक्का की खेती पर भी मिलेंगे ₹10,000 प्रति एकड़, ऐसे पाएं लाभ

17 जुलाई 2025, भोपाल: छत्तीसगढ़ के किसानों को तोहफा: कोदो, रागी, मक्का की खेती पर भी मिलेंगे ₹10,000 प्रति एकड़, ऐसे पाएं लाभ – छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हित में एक और बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार की ‘कृषक उन्नति योजना’ का लाभ अब धान के अलावा दलहन, तिलहन, मक्का, लघु धान्य फसल, कोदो, कुटकी, रागी और कपास की खेती करने वाले किसानों को भी मिलेगा। इन्हें प्रति एकड़ ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग ने इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

क्यों लाई गई है योजना?

कृषि विभाग के अनुसार राज्य का अधिकांश क्षेत्र वर्षा आधारित है। लगातार बदलते मौसम और कृषि लागत बढ़ने की वजह से किसानों की आमदनी पर असर पड़ा है। इन वजहों से किसान उन्नत बीज, खाद-उर्वरक, कीटनाशक और आधुनिक तकनीकों में निवेश नहीं कर पाते। इसी को ध्यान में रखते हुए कृषक उन्नति योजना शुरू की गई है ताकि खेती में निवेश बढ़े और किसानों को लागत का बोझ कम हो।

किन किसानों को मिलेगा योजना का लाभ?

1. जिन किसानों ने एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराया है, उन्हें योजना का लाभ मिलेगा।
2. पिछली खरीफ फसल में जिन किसानों ने धान की फसल ली और सहकारी समितियों में समर्थन मूल्य पर बेचा है, वे इस साल धान के बजाय अन्य खरीफ फसलें लेकर योजना का लाभ ले सकते हैं।
3. इन किसानों को ₹11,000 प्रति एकड़ की दर से सहायता राशि मिलेगी।
4. अन्य किसान जो दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास की फसल लेंगे, उन्हें ₹10,000 प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किन्हें नहीं मिलेगा लाभ?

1. ट्रस्ट, मंडल, प्राइवेट लिमिटेड, समिति, शासकीय संस्था या कॉलेज जैसे विधिक व्यक्तियों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
2. बीज उत्पादक किसान जो धान का उत्पादन करते हैं, उनके लिए कुल धान बिक्री की मात्रा उनके धारित रकबे से अधिक नहीं होनी चाहिए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

किसानों को पैसे कैसे मिलेंगे?

1. किसानों को सहायता राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के तहत उनके बैंक खाते में दी जाएगी।
2. कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ सीजन 2025 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को ₹14,931 से ₹15,351 प्रति एकड़ तक की सहायता राशि भी मिलेगी (फसल के ग्रेड के हिसाब से)।

कहां करें संपर्क?

इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी ग्राम कृषि विस्तार अधिकारी या विकासखंड कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। कृषक उन्नति योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना, किसानों की आमदनी बढ़ाना और खेती को फायदे का सौदा बनाना है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com