गेहलोत को मिला नवोन्मेषी किसान सम्मान
26 दिसंबर 2025, (शैलेष ठाकुर, देपालपुर): गेहलोत को मिला नवोन्मेषी किसान सम्मान – गत दिनों नई दिल्ली में नवोन्मेषी किसान कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने किया। आईएआरआई के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट सहित अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने कहा कि आज का किसान नवाचार और विज्ञान के समन्वय से कृषि को नई दिशा दे रहा है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की स्मृति में आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर के नवाचारी किसानों को सम्मानित किया गया। जिसमें इंदौर जिले के उन्नत कृषक श्री लाखन सिंह गेहलोत को वर्ष 2024–25 के लिए मध्यप्रदेश से नवोन्मेषी किसान के रूप में श्री पी एस पुरोधा एवं डॉ श्रीनिवासन राव द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान में श्री गेहलोत को अंगवस्त्र, शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान वस्तुतः श्री गेहलोत के वर्षों के परिश्रम, अनुशासन और तकनीकी नवाचार का मूल्यांकन है।
इस उपलब्धि पर कैटेट प्रभारी डॉ. श्री अनिल कुमार सिंह, नई दिल्ली के अलावा देपालपुर विधायक श्री मनोज पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भारत सिंह पटेल, जनपद अध्यक्ष श्री गुमान सिंह पंवार सहित जनप्रतिनिधियों , किसान क्लब बिरगोदा एवं गणमान्य नागरिकों ने श्री गेहलोत को बधाई दी ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


