Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

70 प्रजातियों के फूलों से गुलजार छत्तीसगढ़ शासन सचिवालय का उद्यान

40 रंगों के बोगनविलिया फूल बने आकर्षण का केंद्र

26 मार्च 2023, जयपुर । 70 प्रजातियों के फूलों से गुलजार शासन सचिवालय का उद्यान – राजस्थान की प्रशासनिक शक्ति का केंद्र शासन सचिवालय इन दिनों 70 से भी अधिक प्रजातियों के फूलों से गुलजार है। विविध किस्मों के फूलों का सतरंगी संसार आगंतुकों के स्वागत में खिला नजर आता है। आंखों को सुकून देते बोगनविलिया के 40 रंगों के फूलों की कतारें जहां बरबस मन को बांध लेती हैं, वहीं फूलों के राजा गुलाब की भी 10 से अधिक किस्में अपनी महक से समूचे परिसर को सुरभित किए हुए है।

शासन सचिवालय उद्यान में खिले विविध रंगी पुष्पों में पिटुनिया, साल्विया पैन्जी, आस्टर फलोक्स, पनसेटिया, बरबीना, केलेन्डुला, नस्ट्रेशियम, लार्कस्पर गेंदा, लीजम, बिगोनिया, गजेनिया, सिनरेरिया, स्वीटपी डहेलिया, डिमारपोथी, एन्ट्राइनम, क्राइसेन्थीमम के साथ गुलाब की 10 प्रजाति व बोगनविलिया के 40 रंगों के फूल शामिल हैं।

गर्मियों के लिए लग रही विशेष फुलवारी

सार्वजनिक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधीक्षक (उद्यान) श्री सुरेश नारायण शर्मा की देखरेख में इस फुलवारी को कार्मिक विभाग की ओर से तैयार किया गया है। श्री शर्मा का कहना है कि गर्मी की फुलवारी लगने की अभी से तैयारी हो रही है। उद्यान का लॉन भी हरा-भरा मनमोहक लग रहा है, जिससे यहां आने वाले आगन्तुकों को आनंद की अनुभूति हो रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
उद्यान में यह है खास

सचिवालय के उद्यान में अभी 20 प्रजाति की फुलवारी, 10 प्रजाति के गुलाब और 40 रंगों के बोगनविलिया आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी