Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उत्तर प्रदेश में 15 सितंबर से सैटेलाइट से पराली जलाने की होगी सख्त निगरानी

13 सितम्बर 2024, बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में 15 सितंबर से सैटेलाइट से पराली जलाने की होगी सख्त निगरानी – वायु प्रदूषण को रोकने और फसल अवशेष प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश में 15 सितंबर 2024 से सैटेलाइट के जरिए पराली जलाने की सख्त मॉनिटरिंग शुरू की जाएगी। इसको लेकर बुलंदशहर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें कृषि विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जाए और फसल अवशेष प्रबंधन के लिए उपलब्ध उपकरणों और डी-कंपोजर की जानकारी दी जाए। इसके साथ ही, सभी उप जिलाधिकारियों को तहसील स्तर पर टास्क फोर्स को सक्रिय करने का आदेश दिया गया। फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसानों से पराली न जलाने का प्रमाण पत्र भी लिया जाएगा।

इस बैठक में अपर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, डॉ. प्रशांत कुमार, प्रियंका और सिटी मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से उन गांवों में निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया जहां पहले पराली जलाने की घटनाएं हो चुकी हैं। किसानों से अपील की गई कि वे पराली को जलाने की बजाय गौशालाओं में दान करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com