राज्य कृषि समाचार (State News)

सांवेर में मछुआ सम्मेलन संपन्न, इंदौर जिले के मछली पालक हुए लाभान्वित

29 अप्रैल 2023, इंदौर: सांवेर में मछुआ सम्मेलन संपन्न, इंदौर जिले के मछली पालक हुए लाभान्वित – इंदौर जिले के 250 मछली पालकों को आधुनिक एवं उन्नत तकनीक से जोड़ने के लिये दो करोड़ रूपये से अधिक राशि के आधुनिक साधन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। जल संसाधन तथा मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने इन मछली पालकों को सांवेर में आयोजित विशाल मछुआ सम्मेलन में उक्त साधन एवं सुविधाएं वितरित की।

जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस सम्मेलन में श्री सिलावट ने कहा कि आज का दौर परिवर्तन एवं तकनीक का युग है। मछली पालकों को आधुनिक एवं उन्नत तकनीक से जोड़ने के लिये साधन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुसार मछुआ समाज को रोजगार संपन्न और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजना का लाभ दिया जा रहा है। मंत्री श्री सिलावट ने सांवेर में एक नया मछली मार्केट बनाने और सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा भी की। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि मछुआ समाज कल्याण के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संबल विकास योजना का लाभ भी सांवेर के मछुआरों को दिया जा रहा है। विगत 5 वर्षों में मछुआ समाज की 667 बालिकाओं को मीनाक्षी योजना में विवाह के लिए 20-20 हजार रूपये की को राशि प्रदान की गई है। श्री सिलावट ने कहा कि हमारा समाज केवट समाज का सदैव ऋणी है।

Advertisement
Advertisement

मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि मछुआ समाज के मछली का व्यवसाय करने वालो 25 युवाओं को मोटर साईकिल और स्कूटर आइस बॉक्स के साथ प्रदान की गई है। 150 से अधिक मछुआ भाइयों को मछुआ किट प्रदान की गई। जिससे युवाओं को घर बैठे ही रोजगार उपलब्ध होगा और लोगो को फ्रेश मछली मिल सकेगी। साथ ही मछली विक्रय के लिए दो किसानों को फिश कियोस्क स्थापना के लिए 12 लाख रूपए दिए गये हैं । हैचरी निर्माण के लिए 15 लाख रूपए, फिश मिड मिल के लिए 78 लाख रूपए की मदद प्रदान की गई। इसी तरह 10 ऐसे मत्स्य पालक/ किसान जो अपने खेत में मछली पालन के लिए तालाब निर्माण करना चाहते हैं, उन्हें 44 लाख रूपए की, बायोफ्लाक पॉण्ड निर्माण के लिए 11 लाख रूपए की मदद दी गई है। इसी तरह 50 मछुआरों को क्रेडिट कार्ड भी दिया गया है। 150 मछुआरों को 5 लाख रूपए लागत की मछुआ जाल किट दी गई है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक श्री राजेश सोनकर ,प्रमुख सचिव मत्स्य पालन श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, संचालक मत्स्य पालन श्री भरत सिंह और अन्य जन प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रबंध संचालक मत्स्य विकास श्री पुरुषोत्तम धीमान, अपर सचिव मछुआ कल्याण श्री अनुराग चौधरी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, जनपद अध्यक्ष रामकन्या बाई सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में मछुआ समाज के लोग उपस्थित थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement