राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में मछुआरों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

28 अगस्त 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश में मछुआरों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक में मछुआरों को सुगमता से योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मछुआरों की आय और कारोबार बढ़ाने के लिए अन्य राज्यों और देशों का अध्ययन किया जाए, ताकि समृद्ध किसान की अवधारणा को साकार किया जा सके।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर मछुआ पंचायत के आयोजन के निर्देश भी दिए। उन्होंने मत्स्य पालन से अधिकाधिक लोगों को रोजगार दिलाने और ग्रामीण तालाब, सिंचाई जलाशय, मत्स्य महासंघ के जलाशयों में मत्स्य बीज और मत्स्य उत्पादन कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने बताया की विभाग में 96 हजार 752 मछुआ सहकारी समितियां हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अन्य पिछड़ा वर्ग के हितग्राहियों को समितियों में पंजीकृत करने के दिशा-निर्देश दिए। बैठक में राज्य मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार और विभागीय वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल में एक्वा पार्क के निर्माण को समय पर पूरा करने और बीज हैचरी यूनिट्स की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र को भी इस पहल में शामिल किया जाए। इसके साथ ही, केन-बेतवा और पार्वती-काली सिंध जैसी परियोजनाओं को ध्यान में रखकर जल संरचनाएं तैयार करने के निर्देश दिए।

विभाग में 6 माह में एक दिसम्बर 2023 से 31 मई 2024 तक 2 लाख 23 हजार टन मत्स्योत्पादन किया गया है। इसके अलावा 18.56 करोड़ स्टेण्डर्ड फ्रॉय मत्स्य बीज का उत्पादन भी किया गया है। वर्ष 2023-24 में पिछले वर्ष की तुलना में 11. 74 प्रतिशत अधिक मत्स्योत्पादन किया गया है। वर्ष 2023-24 में 3. 82 लाख मैट्रिक टन मत्स्योत्पादन हुआ। यह विगत वर्षों में सर्वाधिक है। प्रदेश में 4. 40 लाख हेक्टर जलक्षेत्र मत्स्य पालन अंतर्गत शामिल है।

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement