Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा में मछली फिंगरलिंग्स वितरण कार्यक्रम आयोजित

28 सितंबर 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा में मछली फिंगरलिंग्स वितरण कार्यक्रम आयोजित – जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने एवं मत्स्य उत्पादकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से गत दिवस आत्मा योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय मछली फिंगरलिंग्स वितरण कार्यक्रम का आयोजन मत्स्य पालन विभाग छिंदवाड़ा के जिला कार्यालय में किया गया।  कार्यक्रम में विकासखंड छिंदवाड़ा, चौरई, बिछुआ, जुन्नारदेव एवं सौंसर के चयनित मत्स्य उत्पादकों को मत्स्य विभाग के माध्यम से मछली फिंगरलिंग्स का वितरण किया गया। फिंगरलिंग्स के वितरण से जिले में मत्स्य पालन को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही मत्स्य उत्पादकों को मत्स्य उत्पादन एवं आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम में परियोजना संचालक आत्मा श्री धीरज ठाकुर, उप परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती प्राची कौतू एवं सहायक संचालक मत्स्य श्रीमती नीलम नर्रे उपस्थित थीं। साथ ही संबंधित विकास खंडों के आत्मा बीटीएम एवं एटीएम भी उपस्थित थे। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा मत्स्य उत्पादकों को वैज्ञानिक एवं उन्नत मत्स्य पालन तकनीकों, तालाब प्रबंधन तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। आत्मा योजना के माध्यम से कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन जैसी सहायक गतिविधियों को बढ़ावा देकर कृषकों एवं मत्स्य उत्पादकों की आय में वृद्धि तथा आजीविका के अतिरिक्त अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture