Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रबी फसलों के लिए किसानों की मांग अनुरूप उर्वरक उपलब्ध

अक्टूबर माह में 1.67 लाख मैट्रिक टन यूरिया एवं 1.09 लाख मैट्रिक टन डीएपी की आपूर्ति

30 अक्टूबर 2022, जयपुर । रबी फसलों के लिए किसानों की मांग अनुरूप उर्वरक उपलब्ध – राज्य में रबी फसलों के लिए किसानों की मांग के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध करवाए जा रहे हैैं। अक्टूबर माह में अब तक 1.67 लाख मैट्रिक टन यूरिया एवं 1.09 लाख मैट्रिक टन डीएपी की आपूर्ति की जा चुकी है और वर्तमान में राज्य में 1.31 लाख मैट्रिक टन यूरिया एवं 56 हजार मैट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है।

कृषि आयुक्त श्री कानाराम ने बताया कि रबी सीजन के लिए 14.50 लाख मैट्रिक टन यूरिया एवं 4.50 लाख मैट्रिक टन डीएपी की मांग केन्द्र सरकार की ओर से स्वीकृत की गई है। अक्टूबर महीने में 4.50 लाख मैट्रिक टन यूरिया एवं 2 लाख मैट्रिक टन डीएपी की मांग के विरूद्ध अब तक 1.67 लाख मैट्रिक टन यूरिया एवं 1.09 लाख मैट्रिक टन डीएपी की आपूर्ति की जा चुकी है तथा 2.83 लाख मैट्रिक टन यूरिया एवं 91 हजार मैट्रिक टन डीएपी की आपूर्ति होना अपेक्षित है जो लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि राज्य में वर्तमान में 1.31 लाख मैट्रिक टन यूरिया एवं 56 हजार मैट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है तथा किसानों को मांग अनुसार उर्वरक उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उर्वरकों की निरन्तर आपूर्ति जारी है। इसलिए किसान जरूरत के मुताबिक ही उर्वरक खरीदें और अग्रिम खरीददारी कर अनावश्यक भण्डारण नहीं करें।
आयुक्त श्री कानाराम ने बताया कि इस साल खरीफ सीजन में भी मांग के मुताबिक पर्याप्त आपूर्ति की गई थी। खरीफ में 8.50 लाख मैट्रिक टन यूरिया एवं 4.40 लाख मैट्रिक टन डीएपी की मांग के विरूद्ध 8.92 लाख मैट्रिक टन यूरिया एवं 4.94 लाख मैट्रिक टन डीएपी की आपूर्ति की गई थी।

उर्वरक कालाबाजारी रोकथाम के लिए कार्यवाही

आयुक्त श्री कानाराम ने बताया कि राज्य में उर्वरकों की गुणवता सुनिश्चित करने तथा उर्वरकों की कालाबाजारी एवं गैर कृषि उपयोग की रोकथाम के लिए विभाग की ओर से निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। इसके लिए आयुक्तालय स्तर से टीमें गठित कर जिलों में भिजवायी गई है। टीमों ने सितम्बर एवं अक्टूबर महीने में विभिन्न उर्वरक विक्रेताओं के विरूद्ध 23 विक्रय रोक, 11 जब्ती, 10 लाईसेंस निलम्बन, 1 लाईसेंस निरस्त, 7 एफआईआर एवं 77 पर अन्य कार्यवाही की है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कालाबाजारी-अवैध बिक्री रोकने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

आयुक्त श्री कानाराम ने बताया कि उर्वरक, यूरिया और डीएपी की कालाबाजारी एवं अवैध बिक्री की रोकथाम के लिए कृषि आयुक्तालय में राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। नियंत्रण कक्ष सुबह 9:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक खुला रहेगा। किसान उर्वरकों की कालाबाजारी, नकली खाद से सम्बंधित व अन्य शिकायत कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 0141-2227674 पर कर सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों का रजिस्टर में संधारण कर कार्यवाही की जाएगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: शहरी परिवर्तन की एक सशक्त मिसाल ‘कोटा मॉडल’ : मुख्यमंत्री गहलोत