एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

आधुनिक कृषि यंत्रों से खेती होगी आसान: कटनी के किसानों को मिला 1.55 करोड़ का अनुदान

18 मई 2026, भोपाल: आधुनिक कृषि यंत्रों से खेती होगी आसान: कटनी के किसानों को मिला 1.55 करोड़ का अनुदान – मध्यप्रदेश के कटनी जिले में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने और नरवाई प्रबंधन (पराली प्रबंधन) को प्रभावी बनाने के लिए कलेक्‍टर आशीष तिवारी के कुशल नेतृत्‍व एवं मार्गदर्शन में कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान जिले के 146 किसानों को विभिन्न कृषि यंत्रों की खरीद पर कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार रुपये की अनुदान राशि वितरित की गई है।

नरवाई प्रबंधन पर विशेष जोर

प्रशासन द्वारा किसानों को खेतों में नरवाई जलाने के बजाय यंत्रों के माध्यम से उसके प्रबंधन के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन्हीं प्रयासों से बीते वित्तीय वर्ष कुल 183 कृषि यंत्र स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से 146 किसानों ने यंत्रों की खरीदी कर अनुदान का लाभ उठाया। इन आधुनिक यंत्रों के माध्यम से न केवल खेती की लागत कम होती है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहती है।

यंत्रावर वितरण और अनुदान की स्थिति

जिले में सबसे अधिक मांग सुपर सीडर और हैप्पी सीडर की रही, जो सीधी बुवाई के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। सुपर सीडर और हैप्पी सीडर यंत्रों की खरीदी पर 62 किसानों को 74.40 लाख रुपये, स्ट्रॉ रीपर पर 21 किसानों को 31.50 लाख रुपये, पैडी (धान) थ्रेशर पर 25 किसानों को 26.25 लाख रुपये, रीपर (स्वचालित) पर 18 किसानों को 14.34 लाख रुपये, रीपर (ट्रैक्टर चलित) पर 4 किसानों को 2.03 लाख रुपये, स्लैशर पर 8 किसानों को 2.20 लाख रुपये, जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल पर 5 किसानों को 1.54 लाख रुपये, पैडी राइस ट्रांसप्लांटर पर 1 किसान को 1.43 लाख रुपये, लेजर लैंड लेवलर पर 1 किसान को 1.08 लाख रुपये एवं रोटी कल्टीवेटर पर 1 किसान को 0.90 लाख रुपये का अनुदान प्राप्‍त हुआ है।

 हैप्‍पी सीडर एवं सुपर सीडर के प्रति किसानों में दिखा भारी उत्साह किसानों के बीच कृषि यंत्रों को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में सुपर सीडर और हैप्पी सीडर के लिए कुल 98 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 89 किसानों को यंत्रों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements