Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

माइक्रोन्यूट्रेन्ट्स किट और कंपोस्ट यूनिट के लिए किसानों को मिलेगा लगभग 15 करोड़ रुपए का अनुदान

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

21 मई 2022, जयपुर । माइक्रोन्यूट्रेन्ट्स किट और कंपोस्ट यूनिट के लिए किसानों को मिलेगा लगभग 15 करोड़ रुपए का अनुदान – मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा 2022-23 के मिशन-04 के अंतर्गत प्रथम चरण में 1 लाख किसानों को माइक्रोन्यूट्रेन्ट्स किट अनुदानित दर पर उपलब्ध कराने के लिए 10 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसमें मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के अंतर्गत 5 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

महत्वपूर्ण खबर: राज्यपाल ने किया ‘मिट्टी बचाओ’ अभियान के पोस्टर का लोकार्पण