Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

किसान भ्रमण योजना से किसान होंगे लाभान्वित  

08 जनवरी 2025, दमोह: किसान भ्रमण योजना से किसान होंगे लाभान्वित – जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा किसान भ्रमण योजना जो सरकार द्वारा चलाई गई है, उसमें बहुत से किसान दमोह जिले से जलगांव भ्रमण के लिए जा रहे हैं, जहां पर अंतर्राष्ट्रीय मेला लगा है, वहां पर खेती के लिए नए-नए उत्पादन किसान को कैसे करने हैं, जैविक खेती कैसे करनी है और अपनी उत्पादकता कैसे बढ़ानी है यह सिखाया जाएगा। बुंदेलखंड को खेती में आगे बढ़ाने के लिये यह सरकार की एक मुहिम है।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कृषि विभाग द्वारा दमोह जिले के किसानों का दूसरे प्रदेशों में भ्रमण और दमोह जिले में एक उत्पाद में चना दाल है, उस चने की दाल का भी पूरे देश भर में प्रचार हो, दमोह के किसानों द्वारा जो चना उत्पादन किया जाता है, जिसके माध्यम से जो दाल बनाई जा रही है, उस दाल का भी सभी में प्रचार प्रसार करते हुए किसानों को नई तकनीक से कृषि कैसे कर सकते हैं, यह सभी सीखने का अवसर कृषि विभाग द्वारा दिया जा रहा है। निश्चित ही इसका लाभ किसान बंधु लेंगे।

श्री लोकेंद्र पटेल (लकी भैया) ने कहा एक जिला एक उत्पाद योजना अंतर्गत दमोह जिले से जलगांव के लिए किसान की एक टीम जा रही है, वहां पर पूरे भारत वर्ष के किसानों का मेला लग रहा है, वहां पर नई-नई तकनीक सीखने के लिए मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से किसानो की टीमों को भेजा जा रहा है, किसान वहां से उत्पादन के बारे में सीख कर आएंगे और यहां पर आकर उसको अप्लाई करेंगे, इस उद्देश्य को लेकर सरकार द्वारा किसानों की टीम को जलगांव भेजा जा रहा है। किसान श्री रामेश्वर पटेल ने कहा मध्य प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को जलगांव के लिए भेजा जा रहा है, वहां पर किसानों का राष्ट्रीय मेला लगा हुआ है। दमोह जिले से 20 से 26 किसान जा रहे हैं। उन्होंने कहा चने की दाल के लिए उत्पादकता कैसे बढ़ाया जाए, बाहर के किसान कैसे-कैसे खेती करता है, हम भी देखेंगे और यहां पर आकर उन चीजों और तकनीकों का उपयोग करेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com