State News (राज्य कृषि समाचार)

कृषक एमपी किसान एप से स्वयं कर सकेंगे गिरदावरी

Share

16 दिसम्बर 2022, अलीराजपुर: कृषक एमपी किसान एप से स्वयं कर सकेंगे गिरदावरी – भू अभिलेख कार्यालय अधीक्षक श्री सतीश  व्यास ने बताया मौसम रबी 2022-23 हेतु सैटेलाइट इमेज/एआई आधारित फसल गिरदावरी 21 दिसंबर 2022 से 20 जनवरी 2023 एमपी किसान एप के माध्यम से किसान स्वयं कर सकेंगे। इसके लिए एमपी किसान एप में मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन  करना अनिवार्य होगा।

किसान द्वारा अपने खेत में उपस्थित होकर फसल की जानकारी जियो फेंस तकनीक अनुसार प्री- रजिस्ट्रेशन हेतु दर्ज की जा सकती है। किसानों को गिरदावरी की जानकारी एमपी किसान एप में अवलोकन हेतु उपलब्ध होगी, जिससे असहमत होने पर आपत्ति की जानकारी खेत पर उपस्थित होकर फसल फोटो खींचकर 28 जनवरी 2023 तक सतत रूप से दर्ज की जा सकती है। प्राप्त आपत्तियों का निराकरण 31 जनवरी 2023 तक तहसीलदार सारा एप के माध्यम से किया जाएगा। तत्पश्चात उक्त गिरदावरी का डाटा लॉक कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (14 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *