Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान संगोष्ठी में किसानों को उद्यानिकी फसलों के लिए किया जागरूक

30 अप्रैल 2026, बुरहानपुर: किसान संगोष्ठी में किसानों को उद्यानिकी फसलों के लिए किया जागरूक – जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान एवं कृषक कल्याण वर्ष अंतर्गत ग्राम नावथा में किसान संगोष्ठी एवं पानी चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरपंच श्री मेहताब  मूलचंद, किसानों एवं ग्रामीण जनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 संगोष्ठी में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री नंदकिशोर पवार ने किसानों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं जल स्रोतों के संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे फल पौधरोपण, ड्रिप सिंचाई, ड्रिप ऑटोमेशन एवं यंत्रीकरण योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को प्रदान की गई। साथ ही पीएमएफएमई योजना के तहत स्वरोजगार आधारित इकाइयों जैसे मसाला यूनिट, पापड़ यूनिट, केला प्रोसेसिंग, बेकरी यूनिट एवं डेयरी यूनिट स्थापित करने हेतु किसानों एवं उद्यमियों को प्रेरित किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें